CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को ईडी ने हिरासत में लिया, कांग्रेसियों ने ईडी को रोकने की कोशिश की

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को ईडी ने हिरासत में लिया, कांग्रेसियों ने ईडी को रोकने की कोशिश की
Share

 Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सीनियर प्रवक्ता आरपी सिंह को ईडी ने हिरासत में ले लिया है. बता दें कि सोमवार को ईडी ने आरपी सिंह के घर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी के अधिकारी उन्हें हिरासत में ले लिया. कांग्रेसियों ने ईडी को रोकने की कोशिश की. इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई. ईडी के अफसर उन्हें साथ ले गये. इस दौरान सीआरपीएफ के जवान साथ में थे.

कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर ईडी ने छापेमारी की थी

गौरतलब है कि बीते सोमवार को छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन से अधिक कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर ईडी ने छापेमारी की थी. इसको लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जमकर विरोध किया था. सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा में ईडी के अधिकारियों ने आरपी सिंह से पूछताछ की. रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय भी दिनभर अपने समर्थकों के साथ आरपी सिंह के घर के बाहर ईडी के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे. एमएलए विकास उपाध्याय तो ईडी का रास्ता रोककर खड़े हो गए. बहस और धक्का-मुक्की के बावजूद आरपी सिंह को ईडी की टीम लेकर रवाना हो गई.

कांग्रेस आज भी ईडी ऑफिस के बाहर करेगी प्रदर्शन 

अफसरों ने कहा कि एक घंटे की पूछताछ होगी. इसलिए लेकर जा रहे हैं. इसके बाद कांग्रेसी पचपेड़ी नाका स्थित ईडी के दफ्तर भी पहुंचे, लेकिन वहां भी ईडी के अफसरों ने पूछताछ कितने देर चलेगी ये नहीं बताया. कांग्रेस आज भी ईडी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार विपक्ष के नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी का लगातार का गलत इस्तेमाल कर रही है.



Share

Leave a Reply