BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार दो छात्रों को मारी ठोकर, हादसे में एक छात्र की मौत दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल

 छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार दो छात्रों को मारी ठोकर, हादसे में एक छात्र की मौत दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी क्षेत्र के बिरकोना से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार दो छात्रों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल है। कोनी पुलिस के अनुसार ग्राम नगोई निवासी प्रांजल मिश्रा पिता शांति प्रकाश मिश्रा (17) रमतला स्थित आधारशिला विामंदिर में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है। शनिवार की सुबह छात्र प्रांजल अपने भाई प्रखर मिश्रा को स्कूटी में लेकर स्कूल जाने निकला था। घटना सुबह करीब 9.30बजे की है। अभी दोनों भाई बिरकोना से निकले ही थे। तभी हनुमान मंदिर चौक के पास ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 10 एक्यू 7552 के चालक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी सवार छात्र प्रांजल ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में प्रखर मिश्रा के पैर बुरी तरह से कुचल गया है। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौका पाकर आरोपित चालक वहां से भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आहत छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


Share

Leave a Reply