CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस

 छत्तीसगढ़: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस
Share

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में एक किसान ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार को डोंगरगांव थाने अंतर्गत आने वाले ग्राम तुर्रेगढ़ की है। 
 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था। मृतक का जवान बेटा गांव से बाहर गया था। वहीं बेटी गांव में चल रहे रामायण सम्मेलन देखने गई थी। जब दोनों घर पहुंचे तो पिता फंदे पर लटका मिला वहीं मां लहूलुहान हालत में मरी हुई पड़ी मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस थाने में दी। 
 

पुलिस ने बताया कि पत्नी का रक्तरंजीत शव एक कमरे में और दूसरे में पति का शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम में रामचरित मानस समेलन का आयोजन किया गया है। जहां मृतक की पुत्री शाम लगभग पांच बजे कार्यक्रम स्थल से घर पहुंची तो देखा कि उसकी मां रूपकुमारी पति मदन भुआर्य 40 वर्ष लहूलुहान कमरे में पड़ी थी। पिता मदनलाल भुआर्य पिता स्व.सावत भुआर्य 45 वर्ष एक अन्य कमरे में फंदा लगाकर झूल गए था। पति-पत्नी के बीच हुए इस खूनी संघर्ष का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
 

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण शाम 7 बजे दोनों को निजी वाहन से डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई भी नहीं था और मृतक मदन पेशे से कृषक है। उसकी तीन संतानें हैं, जिसमें से छोटी लड़की का विवाह आगामी माह में तय था। जिसका निमंत्रण कार्ड देने के लिए मृतक का पुत्र गांव से बाहर गया था।


Share

Leave a Reply