लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

छत्तीसगढ़ : युवती से छेड़छाड़ करने वाला मौलाना बिहार से हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : युवती से छेड़छाड़ करने वाला मौलाना बिहार से हुआ गिरफ्तार
Share

कोरबा | डेढ़ साल पहले मां की झाड़ फूंक करने के बहाने पहुंचे युवक ने घर पर अकेली मिली युवती से छेड़छाड़ की। जिसके बाद से आरोपी फरार था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। कुसमुंडा के इमलीछापर निवासी एक महिला की तबियत खराब रहने के कारण परिजन ने क्षेत्र में रहने वाले ओझा मौलाना मो. अली रजा 27 से संपर्क किया था। जो महिला के इलाज का दावा करते हुए झाड़ फूंक करने उसके घर आ रहा था।

दिसंबर 2019 में एक दिन घर में महिला की बेटी उसे अकेली मिली। तब वह उसके साथ शादी करने की बात कहते हुए बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा। बाद में वह भाग निकला। पीडि़ता ने रिपोर्ट लिखाई तो कुसमुंडा पुलिस ने मामले में आरोपी मौलाना मो. अली रजा के खिलाफ  छेड़छाड़ व टोनही प्रताडऩा का केस दर्ज किया। आरोपी मूलत: बिहार निवासी था। जो फरार हो गया था। पुलिस की विशेष टीम ने बिहार से उसे गिरफ्तार किया है।
 


Share

Leave a Reply