BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: एनआईए ने जारी की 22 मोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट

 छत्तीसगढ़: एनआईए ने जारी की 22 मोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट
Share

दंतेवाड़ा। 22 मोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट एनआईए ने जारी की है। एनआईए ने इन सभी पर 20 हजार से 10 लाख तक का इनाम रखा है। ये सभी नक्सली सुकमा, दंतेवाड़ा और तेलंगाना से हैं। 

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि एनआईए ने चार्जशीट दाखिल करने के बाद 22 नक्सलियों को फरार घोषित किया है। साथ ही उनके उपर इनाम घोषित किया है। इन नक्सलियों पर 10 हजार से लेकर 10 लाख तक का इनाम घोषित किया है। इनमें से ज्यादातर नक्सली दरभा डिविजन कमेटी से हैं।

एसपी अभिषेक पल्लव ने इस 22 नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नक्सलियों आत्मसम्पर्ण करें और छत्तीसगढ़ की पुनर्वास आवास नीति का लाभ उठाएं नही तो कानून के हिसाब से गिरफ्तार किया जाएगा।

बीजेपी के दिवंगत नेता भीमा मंडावी के हत्या के मामले में एसपी पल्लव ने बताया कि हत्या में शामिल चार नक्सलियों को दंतेवाड़ा पुलिस की मदद से एनआईए ने गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इसके अलावा 3 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

9 अप्रैल 2019 को भीमा मंडावी की हत्या कर दी गई थी। दंतेवाड़ा के विधायक भीम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने नकुलनार के पास हमला किया था। नक्सलियों ने उनके काफिले की एक गाड़ी को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। भीमा मंडावी की पहचान दंतेवाड़ा में बीजेपी के बड़े चेहरे के तौर पर होती थी। भीमा मंडावी वो बस्तर से बीजेपी के एक मात्र विधायक थे और छत्तीसगढ़ के युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय थे।


Share

Leave a Reply