छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़: अब मास्क न पहनना लोगो को पड़ रहा महंगा, बिना मास्क लगाए घरों से निकले 122 लोगों पर लगा अर्थदण्ड

 छत्तीसगढ़: अब मास्क न पहनना लोगो को पड़ रहा महंगा, बिना मास्क लगाए घरों से निकले 122 लोगों पर लगा अर्थदण्ड
Share

भिलाई। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने करने निगम प्रशासन हरसंभव प्रयासरत है। संक्रमण को फैलने से रोके जाने हेतु चेहरे पर मास्क लगाना बेहद आवश्यक है, भिलाई निगम क्षेत्र में घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। बावजूद कई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं लगा रहे है जिससे अन्य व्यक्तियों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है ऐसे लोगों के खिलाफ निगम प्रशासन सख्त कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड वसूली का अभियान चला रही है। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बिना मास्क लगाए या चेहरे को कवर किए बिना घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निगम के सभी जोन स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क या अन्य कोई उपाय से चेहरे को कवर किए बिना निकलने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्यवाही की। निगम की टीम बाजार क्षेत्र, दुकानों व ग्राहकों का निरंतर निरीक्षण कर रहे है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही कर रहे है। आज निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 122 लोगों से 12000 हजार रूपए अर्थदंड वसूला गया। आज की मास्क चेकिंग अभियान की कार्यवाही में जोन क्रं. 01 नेहरू नगर क्षेत्र में 21 लोगों से 2100, जोन क्रं. 02 वैशालीनगर में 28 लोगों से 1550, जोन क्रं. 03 मदरटेरेसा नगर क्षेत्र में 35 लोगों से 4550, जोन क्रं. 04 शिवाजी नगर क्षेत्र में 34 लोगों से 3400 एवं जोन क्रं. 05 सेक्टर एरिया में 04 लोगों से 400 रूपए अर्थदंड की वसूली की गई।


Share

Leave a Reply