BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: मालगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत, लाश देखने उमड़ी लोगों की भीड़

छत्तीसगढ़: मालगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत, लाश देखने उमड़ी लोगों की भीड़
Share

कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा गेवरा रोड रेल सेक्शन में आज सुबह हुई घटना में एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान राजेश सिंह के रूप में की गई है। कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना करने के साथ मर्ग कायम किया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 


कोरबा नगर के फोकटपारा क्षेत्र में रहने वाला राजेश सिंह 45 वर्ष इस घटना में मृत हो गया। कोरबा नगर के बीच से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर उसका शव लोगों ने देखा इसके साथ ही यहां पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ट्रैक में लोगों के जुटने से कोयला लेकर आने-जाने वाली मालगाडिय़ों का परिचालन कई घंटे बाधित रहा। इस वजह से मुख्य मार्ग और संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग को बंद रखा गया। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी की चपेट में आने से राजेश की मृत्यु हुई। कुछ समय पहले ही उसे पैरालिसिस अटैक आया था। इस वजह से वह काफी परेशान चल रहा था। उसके परिवार में मां और बहनें हैं जिन पर राजेश की सार संभाल संभाल के जिम्मेदारी थी। माना जा रहा है कि पारिवारिक उलझन के बढऩे से तंग आकर राजेश ने यह कदम उठाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और जरूरी औपचारिकताओं की पूर्ति करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Share

Leave a Reply