BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: बिच सड़क पर हुए गोलीकांड हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, इस लिए बॉयफ्रेंड ने मारी गर्लफ्रेंड को गोली

 छत्तीसगढ़: बिच सड़क पर हुए गोलीकांड हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, इस लिए बॉयफ्रेंड ने मारी गर्लफ्रेंड को गोली
Share

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय महासमुंंद से लगे हुए ग्राम बेलसोंडा में आज दोपहर एक युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने थाने पहुंचकर कर आत्मसमर्पण कर दिया। गोली कांड की इस घटना से जिले भर में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने रूपा धीवर (23) की कनपटी पर गोली मार दी। घायल हालत में युवती को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। 

पढ़िए पूरी खबर-
घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतिका की बहन है जो उसके साथ दवाई खरीदने के लिए मेडिकल स्टोर गई थी। घटना दोपहर करीब साढ़े 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतका की बहन हेमलता के मुताबिक वे और रुपा दवाई खरीदकर मेडिकल स्टोर से वापस लौट रही थी तभी घर से करीब 100 मीटर दूर जगेश्वर देवांगन के घर के सामने उनके पीछे से बाइक सवार युवक अचानक पहुंचे, जिसमें सवार एक युवक उनके नजदीक आया और रुपा की कनपटी के पास गोली चलाकर बाइक में फरार हो गया। 

गोली की आवाज सुनकर परिवार के साथ ही आसपास के लोग पहुंच गए और रुपा को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। माना जा रहा है कि सिर पर गोली लगने से उनकी रास्ते में ही मौत हो गई होगी। घटना के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

इस वजह से युवक ने की हत्या -
मृतिका रूपा बीए सेकेंड इयर की छात्रा थी। उनका गांव के ही सुंदरनगर भाठापारा में मकान है। उनकी माता जमुना धीवर पंच हैं। आरोपी चंद्रशेखर उसे स्कूल के समय से जानता था। दोनों साथ में पढ़ भी चुके हैं। रूपा सिरफिरे आशिक चंद्रशेखर से बात करने से इंकार कर दी थी, जिस कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।  

आरोपी ने बताया-दिल्ली मेरठ से खरीदा था कट्टा-
एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भूरकर ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी नदीमोड़ घोड़ारी का निवासी चंद्रशेखर परमार (22) ने घटना को अंजाम देने के बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया जबकि घटना के दो सहआरोपी भरत निषाद व एक अन्य फरार है। आरोपी ने बताया कि वह भरत निषाद की बाइक से घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। इसके लिए उसने दिल्ली और मेरठ के बीच कट्टा खरीदा था। पुलिस ने मामले में धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है। 

 


Share

Leave a Reply