CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: कैदी ने जेल की वेबसाइट पर अपलोड की चाइल्ड पोर्न वीडियो, मचा हड़कंप

 छत्तीसगढ़: कैदी ने जेल की वेबसाइट पर अपलोड की चाइल्ड पोर्न वीडियो, मचा हड़कंप
Share

बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय कारागार से कैदी ने चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड किया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है। एनसीआरबी के टिप लाइन ने मामला ट्रेस किया था। कैदी 2010 से जेल में सजा काट रहा है। 

जानकारी के मुताबिक़ हत्या के आरोपित ने जेल से वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। एनसीआरबी(नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) से इसकी जानकारी प्रदेश पुलिस मुख्यालय भेजी गई। वहां से मिले निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने जांच के बाद जुर्म दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी के मुताबिक़ पुलिस मुख्यालय से क्षेत्र से एक अश्लील वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने की जानकारी मिली थी। मामले की पुलिस जांच कर रही थी। इसमें दौरान पता चला कि वीडियो 12 जुलाई 2020 को जेल से अपलोड किया गया है। इस पर जेल के अधिकारियों से जानकारी ली गई। इस दौरान पता चला कि हत्या के मामले में जेल में बंद त्रिलोचन देवांगन जेजे सेक्शन में काम करता है। इस दौरान उसने कंप्यूटर पर अपने नाम से आइडी बनाकर जेल के कंप्यूटर से वीडियो अपलोड किया था। जांच के बाद पुलिस आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

जेलर ने बताया कि हत्या के मामले में बंद त्रिलोचन कोरोना महामारी के दौरान पैरोल जेल से बाहर गया था। बीते दिनों पैरोल समाप्त होने पर वह वापस जेल में आ गया है। उन्होंने कहा कि सिविल लाइन पुलिस से मामले की जानकारी लेकर आरोपित के खिलाफ जेल के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

आरोपित लंबे समय से हत्या के मामले में जेल बंद है। उसे कंप्यूटर संबंधित काम आता था। इसके लिए उसे जेजे सेक्शन में कंप्यूटर संबंधित काम सौंपा गया था। इसी दौरान उसने इंटरनेट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दी। अब पुलिस जेल में बंद आरोपित को अश्लील वीडियो कहां से मिला इसकी भी जांच करेगी। मामले के सामने आने के बाद जेल महकमें में हड़कंप मचा हुआ हैं। 
 


Share

Leave a Reply