नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़: किसान के घर पर छापे मार कार्यवाई, बरामद हुई बड़ी रकम

 छत्तीसगढ़: किसान के घर पर छापे मार कार्यवाई, बरामद हुई बड़ी रकम
Share

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के गिधाली गांव के एक किसान के पास से 31 लाख 50 हज़ार पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में किसान द्वारा गोलमोल जवाब देने के कारण बड़ी रकम को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
 

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की गिधाली गांव के किसान नितेश कुमार धनकर के पास बड़ी राशि मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना की तस्दीक करते हुए जब पुलिस वहां तक पहुंची तो किसान नितेश कुमार धनकर के पास 31 लाख 50 हज़ार रुपए पाए गए।
 
 
इन रुपयों के संबंध में जब पुलिस ने किसान से पूछताछ की तो किसान ने गोलमोल जवाब दिया। किसान नितेश कुमार धनकर से संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण पुलिस ने 31 लाख 50 हज़ार को जब्त कर लिया है। यह रकम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 


Share

Leave a Reply