नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़: पत्नी के रहते युवती से बनाया सम्बंध, पंचायत के सामने शादी भी की, अततः जाना पड़ा जेल

छत्तीसगढ़: पत्नी के रहते युवती से बनाया सम्बंध, पंचायत के सामने शादी भी की, अततः जाना पड़ा जेल
Share

रायगढ़ । जिले के थाना घरघोड़ा में युवती द्वारा उसके गांव के ही संजय तिर्की द्वारा शारीरिक संबंध बनाने के बाद कानूनी कार्यवाही से बचने पंचायत के सामने शादी कर पत्नी बनाकर रखने की बात कबूल कर अपनी पत्नी के साथ उसके घर में तरह-तरह से यातनाएं देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडित युवती ने बताया कि पिछले साल, संजय तिर्की के दुकान के पास सार्वजनिक बोरिंग में पानी भरने गई थी, उस समय संजय दुकान पर बुलाकर डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाया था। उसके बाद से जब कभी अकेले देखता और अपने घर ले जाकर संबंध बनाता। फरवरी महीने में तबियत खराब होने पर युवती अपनी मां को संजय के कुकर्म बताई तो गांव में पंचायत किये, पंचों के समक्ष संजय जो विवाहित है, अपनी दूसरी पत्नी बनाकर अच्छे से रखूंगा कहकर अपने घर ले गया। उसके घर में उसकी पत्नी सिलमिना तिर्की और संजय तिर्की काफी दिनों तक घर को बाहर से बंद कर चले जाते और आने के बाद झगड़ा मारपीट करते थे। पीडिता के लिखित आवेदन पर आरोपी संजय तिर्की और उसकी पत्नी सिलमिना तिर्की के विरूद्ध अप.क्र. 135/2021 धारा 376, 342, 506, 323, 34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दरमियान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी अमित सिंह द्वारा आरोपी के गांव जाकर दबिश दिया गया। आरोपी व उसकी पत्नी रिपोर्ट होने की जानकारी पर फरार थे, आज 31 मई को मुखबिर सूचना पर आरोपी संजय तिर्की को हिरासत में लिया गया। प्रकरण में पीडि़ता का मुलाहिजा रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर धारा 313, 120बी ताहि जोड़ी गई है । आरोपी संजय तिर्की को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । प्रकरण की सह आरोपिया सिलमिना तिर्की फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। 



Share

Leave a Reply