छत्तीसगढ़: जिले में इस थाना प्रभारी का हुआ कोरोना संक्रमण से निधन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण कहर ढा रहा है। आये दिन किसी न किसी की जान कोरोना के संक्रमण से हो रही है। शनिवार 24 अप्रैल 2021 को जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना के प्रभारी केपी टंडन की कोराना संक्रमण से मौत हो गयी।
पिछले दिनों कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद पामगढ़ थाना के प्रभारी केपी टंडन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार 24 अप्रैल 2021 को उनका निधन हो गया। थाना प्रभारी केपी टंडन के निधन पर पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने गहरा दुख जताया है।




