BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालो की अब खैर नहीं, बिना मास्क घूम रहे 910 व्यक्तियों पर ठोका गया जुर्माना

 छत्तीसगढ़: कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालो की अब खैर नहीं, बिना मास्क घूम रहे 910 व्यक्तियों पर ठोका गया जुर्माना
Share

रायगढ़। पड़ोसी राज्य में कोरोना के नये स्ट्रेन मिलना चिंताजनक है। राज्य सरकार ने प्रदेश में दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग के लिए एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशनों एवं राज्य की सीमाओं पर जांच बाद प्रवेश के निर्देश दिए है।

राज्य में वैक्सीनेशन प्रक्रियाधीन है, कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अभी भी सभी नीजी व शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य है, परन्तु कुछ समय से लोग मास्क के प्रति लापरवाही बरत रहें हैं जिसे देखते हुये जिला पुलिस द्वारा एक बार फिर मास्क के प्रति जागरूक करने बिना मास्क/फेस कवर किये घूम रहे लोगों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही प्रारंभ किया गया है।

शुक्रवार को शाम तक जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रान्तर्गत बिना मास्क/फेस कवर के घूम रहे 910 व्यक्तियों पर पुलिस टीम ने जुर्माने की कार्यवाही की। एसपी संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के नये स्ट्रेन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के निर्देशानुसार रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड तथा जिले की सीमाओं पर चौकसी बढाई जा रही है, जब तक वैक्सीनेशन पूर्ण न हो जाये लापरवाही न बरतें। सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनें तथा कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।


Share

Leave a Reply