नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : अंधड़-बारिश से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत; अगले 2 दिन तेज तूफान का अलर्ट

CG : अंधड़-बारिश से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत; अगले 2 दिन तेज तूफान का अलर्ट
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मंगलवार शाम तेज अंधड़ और झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली।

बारिश और तेज हवाओं के कारण उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है। विभाग ने कई स्थानों पर बिजली गिरने और अंधड़ चलने की चेतावनी भी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और अलग-अलग ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होने से प्रदेश का मौसम प्रभावित हो रहा है। कश्मीर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इसके अलावा दक्षिण मध्य प्रदेश से बिहार तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए द्रोणिका गुजर रही है, जिसका असर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। इसी वजह से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक 6 मई को रायपुर शहर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



Share

Leave a Reply