BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: जब जाल में फस गई मछली की जगह मगरमच्छ का बच्चा, मगरमच्छ देखने उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

 छत्तीसगढ़: जब जाल में फस गई मछली की जगह मगरमच्छ का बच्चा, मगरमच्छ देखने उमड़ पड़ी लोगों की भीड़
Share

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा इलाके में स्थित खुंटाघाट डेम में मछली पकड़ने गईं ग्रामीण महिलाओं की जाल में एक मगरमच्छ फंस गया। उसे बाहर निकाला गया। खुंटाघाट डेम में सैलानियों की भीड़ तकरीबन हमेशा रहती है। मगरमच्छ पाए जाने की भनक जब सैलानियों को लगी, वहां गांव में हुजूम लग गया। 

ग्रामीण अंचल की महिलाएं बुधवार सुबह खुटाघाट डेम के बड़े नहर में मछली पकड़ने के लिए पहुंची। मछली पकड़ने के दौरान एक मगरमच्छ का बच्चा उनकी जाली में फंस गया, जिससे वे भयभीत हो गई। इसकी जानकारी लगते ही पर्यटकों की भीड़ मगरमच्छ देखने के लिए उमड़ पड़ी। ग्रामीणों के साथ गार्ड और आसपास के दुकानदारों की मदद से मगरमच्छ के बच्चे को खुटाघाट डेम में सुरक्षित छोड़ा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह ग्रामीण अंचल की महिलाएं खुटाघाट डेम के बड़े नहर में मछली पकड़ने पहुंची। जब वे मछली मार रही थीं, एक मगरमच्छ का बच्चा उनके जाली में फंस गया। जिसे उन्होंने जाली समेत बाहर निकाला। इसकी जानकारी लगते ही खुंटाघाट घूमने गए पर्यटकों की बड़ी संख्या में भीड़ मगरमच्छ देखने के लिए उमड़ पड़ी। ग्रामीण नंदलाल धीवर, चरण सिह, जगत राम पटेल, प्रेम सिंह, दुर्गा यादव एवं परमेश्वर मरावी के साथ गार्ड और आसपास के दुकानदारों ने मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित खुटाघाट डेम में छोड़ दिया।


Share

Leave a Reply