निगम-मंडल की नियुक्तियों को ले कर मुख्यमंत्री बघेल ने कही यह बड़ी बात
रायपुर | छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों में लंबित राजनितिक नियुक्तियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि निगम, मंडलों में नियुक्ति का भले ही विशेषाधिकार मुख्यमंत्री का हो लेकिन, हम सभी की सहमति से नियुक्ति करेंगे यही हमारी खासियत है।
दरअसल मुख्यमंत्री की ओर से निगम-मंडलों की नियुक्तियों में लेट लतीफी से नाराज होकर पीसीसी चीफ जब कोण्डागांव लौटने की तैयारी कर रहे थे उस वक्त यह बात मुख्यमंत्री ने कही। इससे यह साफ़ हो गया कि मोहन मरकाम मुख्यमंत्री के प्रति नाराज नहीं है।




