CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद तथा राजनांदगांव जिले के दौरे पर, हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद तथा राजनांदगांव जिले के दौरे पर, हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल
Share

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज बालोद और राजनांदगांव जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे इस दौरान राजनांदगांव में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम और अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 16 फरवरी दोपहर 12.00 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे बालोद जिले अंतर्गत ग्राम-पीपरछेड़ी पहुंचेंगे। वे पीपरछेड़ी से दोपहर 1.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.40 बजे पी.टी.एस. राजनांदगांव हेलीपेड पहुंचेंगे।

भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल

वे वहां राजनांदगांव में 1.45 बजे से 2.15 बजे तक शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और 2.45 बजे शिवाजी पार्क, बूढ़ासागर राजनांदगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3.15 बजे अन्तर्राष्ट्रीय एक्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में 79 वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने के पश्चात् 4.45 बजे पी.टी.एस. राजनांदगांव हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।



Share

Leave a Reply