छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

गन्ना उत्पादक कृषकों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सौगात

गन्ना उत्पादक कृषकों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सौगात
Share

 सूरजपुर। मंगलवार को कलेक्टोरेट सूरजपुर के सभाकक्ष में भी महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, अम्बिकापुर ग्राम करता के गन्ना उत्पादक कृषकों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में गन्ना प्रोत्साहन वितरण संबंधी कार्यक्रम वर्चुअल से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कारखाने के पेराई सत्र 2020-21 में गन्ना उत्पादक कृषकों के लिए गन्ना प्रोत्साहन राशि की तृतीय किस्त 24.00 रूपए  प्रति क्विंटल की दर से 10600 कृषकों को 4.89 करोड़ रुपए  गन्ना कृषकों के खाते में अंतरण किया ।

 इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने पेराई सत्र 2021-22 में गन्ना उत्पादक कृषकों के लिए गन्ना प्रोत्साहन 22 करोड़ 54 लाख रुपए  में से 21 करोड़ 22 लाख रूपए  का अंतरण किया गया। उक्त राशि राजीव गांधी न्याय योजना अंतर्गत आदान सहायता के समायोजन पश्चात 11952 कृषकों के खाते में शीघ्र अंतरण की कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर लगभग 60 कृषक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने केरता शक्कर कारखाना के कृषकों से संवाद के तहत कृषक विजय कुमार जायसवाल ग्राम कल्याणपुर से चर्चा किए , विजय कुमार जायसवाल ने मुख्यमंत्री को गन्ना उत्पादक कृषकों को समय पर गन्ना प्रोत्साहन की राशि भुगतान करने के संबंध में धन्यवाद ज्ञापित किया और  इसी प्रकार भविष्य में भी प्रोत्साहन राशि देने के लिए  निवेदन किया।

इसी क्रम में  मुख्यमंत्री ने कारखाने के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह आयम से चर्चा किये चर्चा के तहत कारखाने के अध्यक्ष ने  भी मुख्यमंत्री को प्रोत्साहन की राशि के लिए आभार व्यक्त करते हुए कारखाने में ईथेनॉल प्लांट लगाए  जाने के लिए अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रस्ताव भेजने की बात अध्यक्ष को कहा गया कारखाने के द्वारा राज्य शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सूरजपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  लीना कोसम, कारखाने के प्रबंध संचालक आकाशदीप पात्रे, महाप्रबंधक (प्रशासन) मिंज और मुख्य गन्ना विकास अधिकारी  प्रमोद चौहान सहित कारखाने के कर्मचारी और गन्ना उत्पादक किसान उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि पेराई सत्र 2022-23 में गन्ना उत्पादक किसानों के गन्ना विक्रय मूल्य का भुगतान उनके विक्रय दिवस से प्रति तीन दिवस में किया जा रहा है।



Share

Leave a Reply