BIG BREAKING : शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की सड़क हादसे में हुई मौत, शहर कांग्रेस पदाधिकारियों में शोक की लहर
तिल्दा | राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात जोता गांव के पास बाइक से गिरने से घायल हो गई थी। वहीं उपचार के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना वर्मा अपने पति के साथ बाइक से रायपुर गई थी। वहीं देर रात जोता गांव के पास हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वंदना बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। शहर महिला कांग्रेस के सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।




