महिला डॉक्टरों से दुर्व्यवहार करने वाला सिविल सर्जन निलंबित
गरियाबंद : गरियाबंद में जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. मुकेश हेला को निलंबित कर दिया गया है. बता दें अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सकों ने सिविल सर्जन पर मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव मुकेश चौहान ने इसका आदेश जारी किया है.





