नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में बरसेंगे बादल, रायपुर समेत चार संभागों में चढ़ेगा पारा

छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में बरसेंगे बादल, रायपुर समेत चार संभागों में चढ़ेगा पारा
Share

 रायपुर : दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के कई जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बारिश होने की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एक बार फिर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
 

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और रॉयलसीमा होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 3.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से बस्तर संभाग के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

 
आज रविवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और अंतागढ़ के कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में बारिश की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। हालांकि राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही धूप है।
 
प्रदेश में शनिवार को सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


Share

Leave a Reply