नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जांजगीर पहुंचे CM साय, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक

जांजगीर पहुंचे CM साय, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक
Share

 जांजगीर चांपा। सीएम विष्णुदेव साय आज जांजगीर चांपा जिले के दौरे पर है. जहां जिला पंचायत सभाकक्ष में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे. जांजगीर-चांपा जाने से पहले मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर मीडिया से चर्चा की इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा और विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी मौजूद रहे.

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जाति प्राधिकरण का बैठक जांजगीर में रखा गया है. अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक खुशवंत साहेब हैं. बैठक में कई विषयो पर चर्चा होगी.बैठक में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के कई अधिकारी सम्मिलित होने वाले है. वहीं उन्होंने ट्रम्प के द्वारा टैरिफ़ बढ़ाये जाने पर कहा कि उनसे ये उम्मीद नहीं थी.

वहीं छत्तीसगढ़ सरकार लगातार खनिज क्षेत्र में काम कर रही है इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज संपदा भरपूर है छत्तीसगढ़ में और खनिज का दोहन होगा तब उसके रॉयल्टी प्रदेश को मिलेगा.

हाफ बिजली बिल योजना में बदलाव को लेकर कहा

वही प्रदेश में हाफ बिजली बिल योजना में बदलाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हाफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर जा रहे हैं. प्रधानमंत्री सूर्य मुफ्त बिजली योजना जिसमें हम लोग घरों के लिए भारत सरकार से भी सब्सिडी है और प्रदेश से भी हम लोग सब्सिडी दे रहे हैं और लागत कल 108000 है.  हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि वह भी बैंक से मिल जाए.



Share

Leave a Reply