नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राहुल गांधी के मीडिया बिकाऊ वाले बयान पर CM साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस की आपातकाल वाली मानसिकता

राहुल गांधी के मीडिया बिकाऊ वाले बयान पर CM साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस की आपातकाल वाली मानसिकता
Share

 रायपुर :- हाल ही में राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए मीडिया संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में मीडिया सिस्टम पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग सिस्टम है. उनके इस बयान पर अब छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. साथ ही मीडिया संस्थानों से उनके बयान के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है.

राहुल गांधी ने उठाए मीडिया कार्यप्रणाली पर सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में मीडिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि भारत में मीडिया सिस्टम एक पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग सिस्टम है. छत्तीसगढ़ सरकार बजट से 1000 करोड़ रुपए सीधे एडवरटाइजमेंट के नाम पर मीडिया के 10%  लोगों को देती है, जो बाद में प्रेशर डालते हैं. 

CM साय ने किया पलटवार
राहुल गांधी के इस बयान पर CM विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय मीडिया को ब्लैकमेलर और बिकाऊ कहा है. राहुल गांधी ने हालिया प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा है - “हिंदुस्तान का मीडिया सिस्टम अब मीडिया सिस्टम नहीं रहा. साफ शब्दों में कहें तो मीडिया पैसा कमाने के लिए राजनीतिक रूप से ब्लैकमेलिंग करने वाली व्यवस्था है.” मैं भारतीय मीडिया संस्थानों से यह पूछता चाहता हूं कि क्या वे राहुल जी के इस घोर आपत्तिजनक बयान से सहमत हैं?'



Share

Leave a Reply