लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सीएम साय का जशपुर दौरा आज, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

सीएम साय का जशपुर दौरा आज, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
Share

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वे ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11:30 बजे ग्राम केराडीह पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में वे क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम गारियाट पहुंचेंगे, जहां वे महतारी सदन का दौरा करेंगे। यहां भी कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2:20 बजे पंडरापानी हेलिपैड से रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे करीब शाम 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को जशपुर जिले में विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 



Share

Leave a Reply