BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कलेक्टर ने की अपील, आमजन कराएं अपना स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्टर ने की अपील, आमजन कराएं अपना स्वास्थ्य परीक्षण
Share

रायपुरराजधानी रायपुर सहित राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद एक बार फिर से जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोरोना जांच में किसी भी तरह से लापरवाही न बरती जाए। वहीं उन्होंने आमजनों से भी अपील की है कि वे स्वस्र्फूत होकर अपनी कोरोना जांच कराएं। 

जिला कलेक्टर डॉ.एस. भारतीदासन ने वर्तमान में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि, प्रशासन ने कोरोना वायरस महामारी से बचाव और रोकथाम के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की पहचान और तत्परतापूर्वक जांच बहुत आवश्यक है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की कॉन्टेक्ट्स ट्रेसिंग करने पर उनके प्रायमरी और सेकेन्डरी कॉन्टेक्ट्स की कोविड-19 जांच तत्परतापूर्वक कराना आवश्यक है। ट्रेसिंग के दौरान हाई रिस्क कॉन्टेक्ट्स की कोविड-19 जांच तत्काल और किसी भी दशा में जानकारी होने से 12 घंटे की अवधि में अनिवार्यत: कराने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर को निर्देश दिया गया है। 
 


Share

Leave a Reply