BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कलेक्टर ने कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी को लगाई फटकार

कलेक्टर ने कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी को लगाई फटकार
Share

सुकमा । कलेक्टर नंदनवार ने जिला स्तर पर स्थापित कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को कोविड संबंधी कार्यों में कोई भी लापरवाही नहीं करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी आशीष राम को होम आइसोलेशन संबधी कार्य में कोताही बरतने पर फटकार लगाई। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में कार्यरत 4 डाटा एंट्री ऑपरेटर को कार्य में कोताही बरतने पर शो कॉस नोटिस जारी किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर नंदनवार के निर्देश पर एसडीएम सुकमा और कोविड जिला नोडल अधिकारी नभ एल स्माइल द्वारा कमलेश बघेल, ओम प्रकाश, पोज्जा और विनोद कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने के परिणामस्वरूप शो कॉस नोटिस जारी किया गया है। सुकमा जिले वासियों को कोविड-19 संबंधी सहायता प्राप्त करने और सूचना देने में किसी भी परेशानी का सामना ना करने पड़े इस उद्देश्य से जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम से जिले में कोविड-19 संबंधी कार्यों की निगरानी और आमजन की सहायता के लिए प्रभारियों सहित कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07864-284262 पर संपर्क कर कोई भी व्यक्ति कोरोना संबंधी या होम आइसोलेशन से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं, या सूचना दे सकते है।
 



Share

Leave a Reply