BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में शादी का झांसा देकर कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

 राजधानी में शादी का झांसा देकर कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज
Share

रायपुर। कॉलेज छात्रा से रायपुर में रहने के दौरान शादी करने का झांसा देकर उसके साथ अनेक बार शारीरिक संबंध स्थापित करने और बाद में शादी से मुकर जाने वाले युवक की तलाश रायपुर पुलिस कर रही है। उसके विरूद्ध थाना कबीर नगर रायपुर में दुष्कृत्य का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार मूलत: कांकेर निवासी युवती रायपुर के टिकरापारा में रहकर एक कॉलेज में अध्ययनरत थी। 12 मार्च 2020 से 6 मार्च 2021 के मध्य मूलत: बालको में निवासरत मनीष शुक्ला नामक युवक ने उसके साथ प्रेम बढ़ाया और शादी का प्रलोभन देकर अपने और युवती के किराए के मकान में कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किया। मोबाइल के इंस्ट्राग्राम के माध्यम से युवती की पहचान मनीष शुक्ला से हुई थी। जो पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गयी। आरोप के अनुसार युवक 12 मार्च को कबीर नगर स्थित अपने मकान में युवती को ले गया और माता-पिता से मिलाने की बात कही लेकिन माता-पिता से नहीं मिलवाया और झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। युवक ने इस दौरान अश्लील फोटो व वीडियो भी मोबाइल पर बना लिया। इसके दूसरे दिन मंदिर जाकर युवती की मांग में सिंदूर भरा और हवन कुण्ड में 7 फेरा भी ले लिया। माता-पिता को समझाकर आर्य समाज में शादी कर लेने की बात कहता रहा और अगस्त 2020 से बतौर पति-पत्नी रखकर संबंध बनाता रहा। 6 मार्च को नाना की तबियत खराब होने की बात कह अपने घर बालको के डी.1 वार्ड 33 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आ गया और फिर वापस नहीं लौटा। फोन करने पर गाली-गलौच कर अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा और नंबर भी ब्लाक कर दिया। पीडि़त ने शिकायत में बताया कि मनीष की मां से फोन पर संपर्क किया गया तो अभद्र व्यवहार किया गया। 14 मार्च 2021 को मनीष शुक्ला पिता शैलेष कुमार शुक्ला के बालको स्थित घर पहुंची तो लांछन लगाकर भगा दिया गया। पीडि़ता ने रायपुर वापस लौटकर घटना स्थल क्षेत्र के थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बहरहाल धारा 376, 506 भादवि का जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में रायपुर पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि वहां की पुलिस 2 बार बालको आकर बैरंग लौट गई और युवक फरार बताया जा रहा है। रायपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


Share

Leave a Reply