छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कांग्रेसी पार्षद ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत...

कांग्रेसी पार्षद ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत...
Share

रायगढ़ : नगर निगम की तेजतर्रार कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा की इलाज के दौरान गुरुवा र की दोपहर को मौत हो गई। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने कल अपने घर में जहर खा लिया था और किसी को भी इस संबंध में जानकारी नहीं मिली। उनके भाई ने जब संजना को उल्टी करते हुए देखा तो पता चला कि उन्होंने जहरखुरानी की है।

आनन-फानन में आज दोपहर मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, परंतु तब तक देर हो चुकी थी। ऐसे में इलाज के दौरान ही संजना की मौत हो गई। इस संबंध में मेट्रो अस्पताल के संचालक डॉ. प्रकाश मिश्रा ने संजना की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि संजना की हालत भर्ती के समय ही काफी गंभीर थी क्योंकि उसने कल जहर खाया था, जो पूरे शरीर में फैल चुका था।

काफी प्रयत्नों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा की मौत के बाद पूरे परिवार सहित नगर निगम में शोक का माहौल है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि किस वजह से संजना शर्मा ने जहरखुरानी की।


 



Share

Leave a Reply