CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मोहन मरकाम का अपमान कर आदिवासी नेतृत्व को कुचल रही है कांग्रेस : भाजपा

मोहन मरकाम का अपमान कर आदिवासी नेतृत्व को कुचल रही है कांग्रेस : भाजपा
Share

 रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के स्वागत में विमानतल से लेकर राजधानी में जगह जगह लगाए गए होर्डिंग्स से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चेहरा गायब होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति  के लिए एक आदिवासी को प्रदेश का अध्यक्ष बना तो दिया लेकिन कांग्रेस की विचारधारा यही है कि आदिवासी दबा कुचला रहे। उसे कभी सम्मान न मिले, वह कभी नेतृत्व न करे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में स्वागत समिति के अध्यक्ष बनाये गए मरकाम को प्रदेश प्रभारी के स्वागत प्रचार में हटाया जाना साबित कर रहा है कि कांग्रेस की नजर में आदिवासी का कितना सम्मान है। मोहन मरकाम का अपमान इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

विकास मरकाम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को पहले भी कई बार अपमानित किया गया है।उनके खिलाफ एक ऐसा षड्यंत्र रचा जा रहा है, जो पहले टीएस सिंहदेव के लिए रचा जा चुका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी महिला का विरोध करने वाले दिखावे के लिए एक आदिवासी को अपना प्रदेश अध्यक्ष जरूर बनाए हुए हैं लेकिन उनका भी वैसा ही विरोध चल रहा है, जैसा राष्ट्रपति पद की आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का विरोध छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे थे।



Share

Leave a Reply