BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

नक्सलियों के लिए सामग्री ले जाते हुए पकड़ाया ठेकेदार, जाने कहा की है ये खबर

नक्सलियों के लिए सामग्री ले जाते हुए पकड़ाया ठेकेदार, जाने कहा की है ये खबर
Share

कांकेर | जिला पुलिस ने नक्सलियों के लिए सामग्री ले जाते हुए एक ठेकेदार तापस कुमार पालित निवासी दल्लीराजहरा जिला बालोद को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के लिए जरूरत की सामग्री की लेकर जाने वाले ठेकेदार को सामग्री सहित कल शाम को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर अंतागढ़-कोयलीबेड़ा मार्ग पर पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी ठेकेदार तापस कुमार पालित अपनी सफेद बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 07 एएच 6555 से पहुंचा पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लिए जाने पर ठेकेदार के वाहन में नक्सली वर्दी के कपड़े पांच  थान, 100 जोड़ी जूते, दो बंडल बिजली की तार, वाकी टाकी सहित अन्य सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में ठेकेदार ने बरामद सामग्री के संबध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं देकर झूठी कहानी गढ़ता रहा। पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछे जाने पर उसने कबूल किया कि उक्त सामग्री नक्सली नेता राजू सलाम के कहने पर उक्त सामग्री लेकर पहुंचाने जा रहा था। आरोपी तापस ने यह भी बताया कि इससे पहले भी कई बार नगद राशि सहित अन्य सामग्री ठेकेदार के द्वारा नक्सलियों को उसके द्वारा पहुंचाया गया है।
कांकेर पुलिस ने बताया कि आरोपी ठेकेदार द्वारा कई अहम खुलासे किए गए हैं, जिसके आधार पर नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करने में मदद मिलेगी फिलहाल पुलिस आरोपी ठेकेदार तापस को के विरुद्ध जन सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने की जानकारी दी है ठेकेदार के नक्सली सामग्री के साथ गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने की है
 


Share

Leave a Reply