नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CORONA BREAKING: CM कोरोना पॉजिटिव, एक दिन पहले राहुल गांधी और सीएम भूपेश बघेल से हुई थी मुलाकात

CORONA BREAKING: CM कोरोना पॉजिटिव, एक दिन पहले राहुल गांधी और सीएम भूपेश बघेल से हुई थी मुलाकात
Share

 जयपुर/रायपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। गहलोत ने खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। बता दें कल यानी 3 अप्रैल को सीएम गहलोत कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश सीएम सुख्खू भी मौजूद थे। गहलोत ने सूरत में राहुल गांधी का स्वागत किया था। इसके अलावा भी सीएम कल कई कांग्रेस नेताओं के संपर्क में आए थे। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कई नेता कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं।

0.तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए सीएम गहलोत

CORONA BREAKING: बता दें कि सीएम गहलोत तीसरी बार कोविड पॉजिटिव हुए हैं। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

0.राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी हुई कोरोना पॉजिटिव

CORONA BREAKING: राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी मंगलवार को ट्वीट कर खुद के कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने आगे लिखा कि चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।



Share

Leave a Reply