छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

इस जिले के जेल में हुआ कोरोना विस्फोट, दो प्रहरियों सहित 198 कैदी हुए संक्रमित

इस जिले के जेल में हुआ कोरोना विस्फोट, दो प्रहरियों सहित 198 कैदी हुए संक्रमित
Share

रामानुजगंज, रामानुजगंज जिला जेल में जिले दो प्रहरियों सहित 198 विचाराधीन कैदी कोरेना पॉजिटिव पाए गए। वही अभी भी अन्य विचाराधीन कैदियों का रिपोर्ट आना बाकी है। विचाराधीन कैदियों के कोरेना पॉजीटिव पाए जाने के बाद शनिवार को जहां कलेक्टर श्याम धावडे स्वास्थ्य अमले के साथ निरीक्षण में आए थे वही आज सेंट्रल जेल के अधीक्षक राजेंद्र गायकवाड ने भी जेल में बने कोविड-19 सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 198 हो गया जिसमें 196 विचाराधीन कैदी एवं दो जेल प्रहरी हैं सभी का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ है। अचानक जिला जेल में हुए कोरेना विस्फोट से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। विचाराधीन कैदियों में कैसे संक्रमण फैला अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। जेल प्रशासन के द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए विशेष एहतियात बरते जा रहे हैं। विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश एवं जिला जेल के नोडल अधिकारी बनाए गए डॉक्टर शरद चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कोरेना पॉजीटिव मरीजों की सतत निगरानी की जा रही है। ज्ञात हो कि शनिवार को जहां 26 कोरेना पॉजीटिव विचाराधीन कैदी जिला जेल में पाए गए थे।
इस संबंध में कलेक्टर श्याम धावडे ने कहा कि जेल के अंदर ही दो बैरक अलग से कर वहां विचाराधीन कैदियों को क्वांरंटाईन किया जा रहा है वहीं डॉक्टरों की टीम के द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत ने कहा कि जो कोरेना पॉजिटिव विचाराधीन कैदी की उम्र ज्यादा है एवं हाइपरटेंशन व शुगर के मरीज हैं उन्हें कलेक्टर के मार्गदर्शन में आरागाही कोविड-19 केयर सेंटर भेजे जाने पर विचार किया जा रहा है।
 



Share

Leave a Reply