BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना गाइड लाइन: अब बाहर से जिले आने वाले को रहना होगा इतने दिन क्वॉरेंटाइन, रायपुर जिला कलेक्टर ने जारी किये दिशा निर्देश

कोरोना गाइड लाइन: अब बाहर से जिले आने वाले को रहना होगा इतने दिन क्वॉरेंटाइन, रायपुर जिला कलेक्टर ने जारी किये दिशा निर्देश
Share

रायपुर, रायपुर जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा एक आदेश जारी किया गया हैजिसके तहत
होली मिलन या अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं रहेगी, होलिका दहन के दौरान सैनिटाइजर, फिजिकल डिस्टेंस एवं मास्क का उपयोग करना होगा और अधिकतम 5 लोग ही उपस्थित हो सकेंगे.
इसके अलावा जिला रायपुर अंतर्गत सभी पर्यटन स्थलों को आम जनता के प्रवेश के लिए आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है.
समस्त प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम, त्यौहार, सामाजिक सांस्कृतिक, राजनीतिक, खेलकूद, मेला, समारोह तथा अन्य किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा.
धार्मिक स्थल में केवल व्यक्तिगत पूजा के लिए खुले रहेंगे. किसी भी प्रकार का सामूहिक आयोजन नही किया जाएगा. विवाह अंत्येष्टि दशगात्र अथवा उससे संबंधित कार्यक्रम में अधिकतम 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है. किसी भी प्रकार की सभा, धरना, रैली, जुलूस अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित रहेंगे.
डीजे नगाड़ा किसी ने प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग आगामी आदेश तक प्रतिबंधित है.
अन्य राज्यों से हवाई यात्रा, रेल अथवा सड़क मार्ग से जिले में प्रवेश करने वाले सभी लोगो को 7 दिन का क्वॉरेंटाइन रहना जरूरी होगा.
देखें संपूर्ण आदेश


 



Share

Leave a Reply