कोरोना गाइडलाइन : दुर्ग के बाद अब इस जिले में भी इन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
राजनांदगांव, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्टर ने नई गाइडलाइन जारी की है. धरना-प्रदर्शन, जुलुस, रैली और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम पर पूरी तरह से रोक रहेगी. धार्मिक आयोजन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. वहीं शादी, अंत्योष्ठि और दशगात्र में अधिकतम 50 व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं. होटल, क्लब, रेस्टोरेंट, कालोनी और अन्य सार्वजनिक जगहों पर होली मिलन पर भी रोक लगा दी गई है. गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
देखे आदेश:-






