BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

कोरोना पाजेटिव का भाई क्वाटराइन एरिया मुहल्ले में कुत्ता घुमाते मिला, कलेक्टर के निर्देश पर 10 हज़ार का जुर्माना और एफआईआर दर्ज

 कोरोना पाजेटिव का भाई क्वाटराइन एरिया मुहल्ले में कुत्ता घुमाते मिला, कलेक्टर के निर्देश पर 10 हज़ार का जुर्माना और एफआईआर दर्ज
Share

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार शाम को कोरोना पॉजीटिव युवक का भाई होम क्वारेंटाइन में रहने की बजाय मोहल्ले में कुत्ता लेकर घुमता नजर आया। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी शिकायत तुरंत कलेक्टर और पुलिस में की। जिसके बाद कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने शुक्रवार केा होम क्वारेंटाइन में रह रहे युवक के खिलाफ एफआईआर करने और दस हजार रुपए जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कोरोना पॉजीटिव युवक के पूरे परिवार को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है। बावजूद इतनी बड़ी लापरवाही से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है। इसके पहले कोरोना पॉजीटिव युवक के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है।

शहर में कोरोना पाजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासन ने विदेश से लौटे लोगों को लेकर सख्ती तेज कर दी है। बुधवार रात और फिर गुरुवार को एक-एक कर ऐसे लोगों का चिह्नांकन कर उन्हें उनके होम आइसोलेशन से निकालकर क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है। दूसरी ओर होम आइसोलेशन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में प्रशासन ने कोरोना पॉजीटिव आए युवक के खिलाफ एफआईआर भी करा दिया है। इस बीच खबर आई है कि कोरोना पाजिटिव युवक के परिवार के सदस्यों का सैंपल निगेटिव आया है। हालांकि ये अभी संक्रमण काल के दायरे के भीतर ही हैं।


Share

Leave a Reply