छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

निगम की बड़ी कार्रवाई: निगम ने की 8 दुकानें सील, मचा हड़कंप

 निगम की बड़ी कार्रवाई: निगम ने की 8 दुकानें सील, मचा हड़कंप
Share

धमतरी। मटन मार्केट इतवारी बाजार में मटन मार्केट लगाने वाले दुकानदारों को नोटिस देने के बावजूद निगम का किराया नहीं पटाने पर निगम की टीम द्वारा 8 दुकानों को सील किया गया। इनसे निगम को लगभग पौने दो लाख किराया लेना था। कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब चंद दिन रह गए हैं। नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली की कार्रवाई तेज कर दी गई है। अभी भी लाखों रुपये टैक्स,किराया बकाया है, जिससे निगम के कर्मचारियों की पेमेंट और निगम की अन्य गतिविधियां संचालित होती है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों ने टैक्स पटाने में ढिलाई की। इस वजह से निगम की माली हालत खराब हो गई है। तनख्वाह नहीं मिलने पर निगम कर्मचारियों में रोष भी देखा गया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शिविर लगाकर जलकर, संपत्ति कर सहित अन्य टैक्स,किराया वसूली कार्रवाई की जा रही है ऐसे ही नोटिस देने के बावजूद किराया नहीं पटाने पर निगम की दुकानों में सीलिंग कार्यवाही की गई मटन मार्केट और एक अन्य दुकान को मिलाकर 8 दुकानों में मंगलवार को निगम द्वारा कार्रवाई की गई।जिसमें राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर, देवेश चंदेल, सीताराम श्रीवास, हेमंत नेताम, पुरुषोत्तम प्रजापति सहित श्यामू सोना, बंसी दीप, संजय यादव,गोविंद पात्रे आदि शामिल थे।

राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर ने बताया कि नोटिस देने के बावजूद इतवारी बाजार कांप्लेक्स के दुकानदार किराया नहीं पटा रहे थे इस वजह से इतवारी बाजार के साथ भाऊ राम कॉम्प्लेक्स के एक दुकान को सील किया गया है। इन से लगभग 1,85000 रु किराया लेना बकाया है। किरायाआने के बाद ही दुकानें खोली जाएंगी। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
 


Share

Leave a Reply