BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

व्यवहार न्यायालय में कोरोना के चलते मचा हड़कंप, जानिए किनको नहीं मिलेगा अब प्रवेश

व्यवहार न्यायालय में  कोरोना के चलते मचा हड़कंप, जानिए  किनको नहीं मिलेगा अब प्रवेश
Share

महासमुंद। पिथौरा व्यवहार न्यायालय में कोरोना बम फूटा है. पिथौरा कोर्ट में कार्यरत 5 न्यायालयीन कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. न्यायालय में हड़कंप मच गया है. कोर्ट को 31 तारीख तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है. स्वास्थ्य अमला कोरोना रिपोर्ट आने के बाद ट्रेसिंग के काम में लग गया है. दरअसल, महासमुंद जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने एक आदेश जारी किया है. उन्होंने लिखा कि पिथौरा व्यवहार न्यायालय में कुछ कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके मद्देनजर सामान्य कामकाज को दिनांक 23 मार्च से 25 मार्च तक बंद कर दिया था. अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है.


पक्षकार और वकीलों का प्रवेश न्यायालय में निषेध
उक्त अवधि में किसी भी पक्षकार और वकीलों का प्रवेश न्यायालय में निषेध रहेगा. केवल जरूरी काम किए जाएंगे. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना रिपोर्ट 2 बाबू, 1 टायपिस्ट, 1 चपरासी, 1 वकील की कोरोनो पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. न्यायालय से संबंधित पांच लोगों की रिपोर्ट पॉडिटिव है. सभी अपने घर में क्वॉरेंटाइन हो गए हैं.

 

कोरोना टेस्ट कराया जा रहा

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के परिवार वालों का भी कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है. कोर्ट के कार्य 3 बजे से 5 बजे तक होंगे. वकील और पक्षकारों का प्रवेश वर्जित है. सिर्फ महत्वपूर्ण कार्य ही होंगे. महासमुंद जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने यह आदेश जारी किया है.

महासमुंद में कोरोना के बढ़ रहे केस

बता दें छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर से हाई हो गई है. रोजाना 2 हजार के ऊपर केस आ रहे हैं. ऐसे में महासमुंद भी नहीं छूटा नहीं है. यहां भी कोरोना मरीजों की पहचान की जा रही है. महासमुंद में गुरुवार को 45 नए कोरोना केस मिले थे. जबकि जिले में अब तक 153 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.



Share

Leave a Reply