रायपुर। पुरानी बस्ती के वार्ड 43 महंत लक्ष्मी नारायण दास के पार्षद और MIC सदस्य रायपुर नगर निगम ने टीकाकरण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने हेतु अपने वार्ड के टीका केंद्र खो खो पारा स्वास्थ केंद्र और अग्रसेन कॉलेज गोवर्धन चौक में जो भी BPL कार्ड धारी इस टीकाकरण का लाभ उठाते है उनको एक किलो शक्कर पार्षद जितेंद्र अग्रवाल द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप दिया जाएगा। आपको बता दे की यह लाभ केवल रविवार, सोमवार और मंगलवार तक है साथ में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड अवश्य लाने कहा गया है।
आपको बता दे फ्री शक्कर की सुविधा सिर्फ 27 जून 2021 तक है।