BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सटोरिये पर पुलिस कार्यवाही से तिलमिलाया पार्षद, पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

सटोरिये पर पुलिस कार्यवाही से तिलमिलाया पार्षद, पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी
Share

जांजगीर-चांपा। सक्ती पुलिस द्वारा एक सटोरिए पर कारवाई करना वहां के एक पार्षद को नागवार गुजरा। पार्षद ने इसके लिए पत्रकार को जवाबदार मानते हुए अपने एक दर्जन साथियों के साथ उसके पास पंहुचकर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। उल्लेखनीय है कि सटोरिये पर पुलिसिया कार्यवाही की खबर आज के स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद शाम को पत्रकार नारायण राठौर के पास पंहुचकर पार्षद द्वारा उन्हें धमकाया गया। सक्ती संवाददाता ने पार्षद एवं उसके साथियों द्वारा धमकी दिए जाने की सूचना प्रेस क्लब अध्यक्ष और अपने संपादक को दी है तथा प्रेस क्लब के निर्णय अनुसार मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।
चार फरवरी की शाम सक्ती का पार्षद नानू भांचा अपने दर्जन भर साथियों के साथ पत्रकार नारायण राठौर के पास पंहुचा जहां उसने पुलिस द्वारा सट्टा खिलाते हुए पकड़े गए ऐश्वर्या सोनी उर्फ रवि सोनी की गिरफ्तारी के लिए जवाबदार मानते हुए इसके लिए अंजाम भुगतने तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। पार्षद नानू भांचा का कहना था कि सक्ती नेशनल हाईवे के श्याम वाटिका के पास रवि सोनी लंबे समय से सट्टा खिलाता है इसकी जानकारी पुलिस को भी है लेकिन पुलिस इस मामले में हमेशा मौन रहती आई थी वहीं उसके कहने पर ही पुलिस ने कार्यवाही की है। उल्लेखनीय है कि सक्ती पुलिस ने नेशनल हाईवे के श्याम वाटिका के पास ऐश्वर्या सोनी उर्फ रवि सोनी पिता कुज बिहारी सोनी उम्र 27 साल को सट्टा खिलाते हुए पकड़कर उसके खिलाफ धारा 4 ;कद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की थी जिसकी खबर आज के स्थानीय समाचार पत्र प्रकाशित भी हुई थी। जिससे तिलमिलाया पार्षद अपने दर्जन भर साथियों के साथ पंहुचकर पूरे मामले में पत्रकार को दोषी मानते हुए उन्हें अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी देकर वापस लौट आया।

पत्रकार ने प्रेस क्लब अध्यक्ष को दी सूचना
पार्षद द्वारा अपने दर्जन भर साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दिए जाने के तुरंत पत्रकार ने पूरे मामले की सूचना सक्ती प्रेस क्लब अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, सलाहकार राकेश महंत और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के संपादक राजेश सिंह क्षत्री को दी वहीं प्रेस क्लब के निर्णय अनुसार मामले में आगे की कार्यवाही किए जाने की बात कही।
 



Share

Leave a Reply