नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG – सनकी पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अजांम

CG – सनकी पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अजांम
Share

 डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी लाश के बगल में ही रात भर पड़ा रहा।

घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कलकसा की है। पंजाबी पारा निवासी इंद्रजीत बग्गा (53 वर्ष) ने अपनी पत्नी अमरजीत बग्गा (56 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच रोज झगड़े होते थे। बीती रात पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी को ईंट से पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया, और फिर पत्नी के शव के साथ ही सो गया।

जब सुबह से ही बग्गा दंपति के घर का दरवाजा बंद था। दोपहर तक कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो कुछ लोग घर में झांकने पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर उनकी रूह कांप उठी। अमरजीत खून से लथपथ पड़ी थी, पास ही आरोपी इंद्रजीत भी बेहोश पड़ा था। वहीं मौके पर चाकू और ईंटें पड़ी थी, जिससे यह साफ हो गया कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी। पहले तो ग्रामीणों को लगा कि यह डबल मर्डर का मामला है, लेकिन कुछ ही देर बाद इंद्रजीत होश में आ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

डोंगरगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती पूछताछ में इंद्रजीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, लेकिन पुलिस अब यह जांच में जुटी है कि यह हत्या आवेश में की गई या कोई योजनाबद्ध साजिश थी।



Share

Leave a Reply