नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CRIME: पटवारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए खबर

CRIME: पटवारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए खबर
Share

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में पटवारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जुगल किशोर साहू को रायपुर के सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला चांपा थाना क्षेत्र के बेलदार पारा का है।

 
पुलिस की जानकारी के अनुसार, बेलदार पारा निवासी इसाक मसीह ने 28 अगस्त 2024 को चांपा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनके बेटे शशांक मसीह की मुलाकात आरोपी जुगल किशोर साहू से चांपा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में हुई थी।
 
सफर के दौरान जुगल किशोर ने खुद को मंत्रालय में संपर्क रखने वाला व्यक्ति बताया और नौकरी दिलाने का दावा किया। उसने शशांक को पटवारी की नौकरी दिलाने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की। पहले ढाई लाख रुपए एडवांस देने की बात हुई, जबकि शेष राशि काम होने के बाद देने का वादा किया गया।
 
शशांक ने पटवारी की नौकरी के लिए फार्म भरने के बाद जुगल किशोर को ढाई लाख रुपए नकद दिए। हालांकि, जब नौकरी नहीं मिली, तो इसाक मसीह ने चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जुगल किशोर रायपुर के सेजबहार इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
 
आरोपित जुगल किशोर खुद को एक एनजीओ का संचालक बताता था और मंत्रालय में उच्च अधिकारियों और मंत्रियों से जान-पहचान का दावा कर बेरोजगार युवाओं से ठगी करता था। पुलिस को आशंका है कि उसने अन्य लोगों से भी इसी तरह नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगे हैं, और अब इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

 



Share

Leave a Reply