छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CRIME NEWS : जादू टोना के शक में ग्रामीण की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : जादू टोना के शक में ग्रामीण की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार
Share

दंतेवाड़ा : जिले के किरंदुल थाना अंर्तगत ग्राम पंचायत हिरोली के पिरनार में जादूटोना के शक में विज्जा कुंजाम नामक ग्रामीण की धारदार हथियार और डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी और एएसपी राजेन्द्र जैसवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार की टीम बनाकर 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए ग्रामीण की हत्या के 02 आरोपी पोदीया और भीमा को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार हत्या के आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या के बारे में आरोपी पोदीया और भीमा ने बताया कि मृतक झाड़-फूंक जादू-टोना करता था, और मेरे पूरे परिवार को मारना चाहता था, जिसके कारण हम लोगो ने उसकी हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गुत्थी को सुलझाने में किरंदुल एसडीओपी कर्ण उइके, उपनिरीक्षक शशिकांत टंडन ओर स्टाफ ने एहम भूमिका निभाई।
 



Share

Leave a Reply