CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई

CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई
Share

 बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खप्परवाड़ा गांव में एक घर से पुलिस ने दबिश दी. जहां से एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, सनौद पुलिस को गिरफ्तार किए गए एक आरोपी से पूछताछ के दौरान सूचना मिली थी कि गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खप्परवाड़ा गांव में घर में बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है. सूचना मिलते ही सनौद पुलिस और साइबर सेल की टीम सक्रिय हुई. 

DSP और पुलिस ने मारा छापा
एसपी किरण चव्हाण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग थानों की पुलिस टीम गठित की. इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में खप्परवाड़ा के संबंधित घर पर दबिश दी गई. कार्रवाई में डीएसपी रैंक के अधिकारियों समेत करीब दर्जनभर पुलिस जवान शामिल रहे. पुलिस की यह कार्रवाई देर रात करीब 11 बजे तक चली. बताया जा रहा है कि बालोद जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद करने की कार्रवाई हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की एंड टू एंड कार्रवाई में जुट गई है. गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.



Share

Leave a Reply