नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CRIME NEWS : आराम करने की बात पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : आराम करने की बात पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार
Share

 कांकेर।  छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। यह वारदात ग्राम ऊपरतोनका की है। बताया कि पत्नी के खेत में आराम करने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान पति को इतना गुस्सा आया कि खेत में ही पैरा डालकर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया।

 पति ने जिंदा जलाया

जाननकारी के अनुसार छेरकू राम और उसकी पत्नी चैती बाई हर दिन की तरह खेत में काम करने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया​ कि आवेश में आकर छेरकू ने पत्नी को 2-3 थप्पड़ मारे। इससे वह गिर गई। जब वह नहीं उठी तो आरोपी ने धान का पैरा लाकर उसके ऊपर डाल दिया। फिर माचिस से आग लगा दी। मामला कोरर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार जब महिला को जलाया गया, तब वह जीवित थी।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पत्नी को जिंदा जलाने के बाद आरोपी पति ने मामले की जानकारी अपने दामाद संतुराम गोठा को दी। इसके बाद शख्स ने अन्य लोगों को लेकर घटनास्थल पहुंचे। वहीं आम के पेड़ के नी​चे चैती बाई की जली हुई लाश देख लोग सन्न रह गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। कोरर पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी छेरकू राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Share

Leave a Reply