छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share

 महासमुंद। CRIME NEWS : जिले से प्रेम संबंधी मामला सामने आया है। सरायपाली थाना में दैहिक शोषण का शिकार हो रही युवती ने लिखित शिकायत कर पुलिस को जानकारी दी कि ग्राम रिसेकेला निवासी दयानिधि डड़सेना 2021 से शादी का प्रलोभन देकर शारारिक शोषण कर रहा था। पीड़िता को अचानक पता चला की आरोपी दूसरी लड़की से गुप चुप शादी कर रहा है। महिला की रिपोर्ट पर सरायपाली पुलिस ने 376 का मामला दर्ज कर आरोपी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हम आपको बता दें कि युवती ने सरायपाली पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी दयानिधि डड़सेना को वह कक्षा 10 वी से जानती है। 2021 मार्च माह में दयानिधि डडसेना ने युवती को सरायपाली बुलाकर अपने किराए के मकान में शादी का प्रलोभन देते हुए युवती के मर्जी के बिना उससे शरारिक संबंध बनाया। उसके युवक बाद लगातार शरारिक शोषण करता रहा। 2022 को आरोपी सरायपाली छोड़कर रायपुर निवास करने लगा। जहां आरोपी युवक ने युवती को जल्द शादी कर लेंगे कहते हुए पत्नी की तरह अपने साथ रखा था। लेकिन जनवरी 2023 को आरोपी ने युवती के साथ लड़ाई कर उसे छोड़ कर अपने घर सरायपाली वापस आ गया और दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा था। युवती को इसकी जानकारी मिलने के बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर सरायपाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भादवि की धारा 376 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।



Share

Leave a Reply