छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

Crime News : झगड़ा छोड़ाने गए सिपाही को मारा चाकू,6 आरोपी गिरफ्तार

Crime News : झगड़ा छोड़ाने गए सिपाही को मारा चाकू,6 आरोपी गिरफ्तार
Share

दुर्ग : दुर्ग जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सूर्या माल के पास झगड़ा कर रहे आरेपियों ने एक सिपाही को चाकू मारकर घायल कर दिया। सिपाही को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में स्मृति नगर पुलिस ने 6 के खिलाफ नामजद एवं 15-20 अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना बंदी को लेकर स्मृति नगर पुलिस चौकी की पेट्रोलिंग पार्टी रविवार देर रात 11 बजे गश्त पर निकली थी। पेट्रोलिंग टीम में चौकी के सिपाही विवेक सिंह, सविंदर सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, सुषार, जी लक्ष्मी थे। उन्होंने देखा कि सूर्य मॉल के पास 15-20 लड़के आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाहियों ने उन्हें वहां भगाया।

इसके बाद रात 11.30 बजे फिर से उन्हें सूचना मिली कि वहीं लड़के सूर्या रेसिडेंसी के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाही वहां पहुंचे और जैसे ही लड़कों को पकडऩे लगे तो उन लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान ही कैंप वन निवासी बीरू सोनकर (25) सिपाही सविंदर के पेट में चाकू से वार किया।

इस दौरान सविंदर अपना बचाव करते हुए घूम गया तो चाकू उसकी पीठ पर जा लगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू से एक और वार उसकी पीठ पर किया तो सविंदर वहीं गिर गया। पुलिस वाले पर चाकू मारने के बाद सभी लड़के वहां से भाग खड़े हुए। अन्य पुलिस कर्मियों ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजुयमो के महामंत्री रहे प्रवीण उर्फ पाडू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाड़ू हाल ही में हुए भिलाई निगम के चुनाव में सेक्टर 4 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। पुलिस वालों द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके परिजनों ने सोमवार सुबह स्मृति नगर चौकी का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस पर जबरदस्ती उनके लड़कों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। पुलिस वालों ने उन्हें फिलहाल समझा बुझाकर भेज दिया है।

पुलिस ने सिपाही को चाकू मारने के मामले में सेक्टर 4 निवासी और भाजपा नेता प्रवीण उर्फ पाड़ू (33), रामनगर निवासी एमन राव (24), कैंप 1 निवासी बीरू सोनकर (25 साल), स्मृति नगर निवासी दीपक सिंह (19), कैंप 2 निवासी कालू खान और सेक्टर 2 निवासी जगदीश गौड़ को गिरफ्तार किया है।
 



Share

Leave a Reply