CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CRIME : ASI के बेटे की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, डेम में मिला शव, मोबाइल और बाइक गायब

CRIME : ASI के बेटे की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, डेम में मिला शव, मोबाइल और बाइक गायब
Share

 कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के बेटे की लाश मिली. मछुआरों ने युवक के शव को तैरता हुआ देखा. वह 18 नवंबर से लापता था. फिलहाल मौत की वजह अज्ञात है. मामला दर्री थाना इलाके का है.

मछुआरों ने डेम में तैरता देखा शव

जानकारी के मुताबिक, कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए दर्री डेम पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मछुआरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला.

इस दौरान बांगो थाना में पदस्थ ASI धनंजय सिंह को भी मौके पर बुलाया गया. उन्होंने शव की पहचान अपने 21 वर्षीय बेटे अर्जुन सिंह के रूप में की. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

18 नवंबर से लापता था अर्जुन

प्रारंभिक जांच में पता चला कि अर्जुन सिंह 18 नवंबर से लापता था. वह घर से बाइक पर कॉलेज जाने के लिए निकला था. हालांकि वह कॉलेज नहीं पहुंचा था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था. शनिवार को दर्री डेम में उसका शव मिला. उसका मोबाइल का आखिरी लोकेशन दर्री डेम के पास मिला है. हालांकि पुलिस को अब तक अर्जुन का मोबाइल फोन और बाइक भी नहीं मिले हैं. ऐसे में युवक किन परिस्थितियों में लापता हुआ और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है.

प्रारंभिक जांच में पता चला कि अर्जुन 18 नवंबर से लापता था. परिजनों ने उसे काफी तलाशने का प्रयास किया. 4 दिन बाद रविवार को दर्री डेम में उसकी लाश मिली. पुलिस को अबतक उसकी बाइक और मोबाइल नहीं मिला है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. एएसपी लखन पटले ने बताया कि दर्री थाना क्षेत्र के दर्री डेम में शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया, जिसकी पहचान 21 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी.



Share

Leave a Reply