नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के विजय आभार रैली में उमड़ा जनसैलाब, रायपुर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का किया वादा

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के विजय आभार रैली में उमड़ा जनसैलाब, रायपुर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का किया वादा
Share

जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह और आशीर्वाद लगातार मिला है, जिसका ऋण मैं कभी चुका नहीं सकता : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर : रायपुर लोकसभा सीट पर मिली ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शहर में विजय आभार रैली निकाली। इस रैली के दौरान अग्रवाल का स्वागत फूल-मालाओं और आतिशबाजी से हुआ। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ रैली में शामिल हुए और हाथों में पार्टी का झंडा लहराते नजर आए।

रैली के दौरान बृजमोहन अग्रवाल के साथ पूर्व सांसद सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत नजर आए।

बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रायपुर की जनता का और कार्यकर्ताओं का स्नेह और आशीर्वाद लगातार मिला है, जिसका ऋण मैं कभी चुका नहीं सकता।” उन्होंने कहा कि आभार व्यक्त करने के लिए ही इस रैली का आयोजन किया गया है।सांसद के रूप में अपनी प्राथमिकताओं पर बात करते हुए अग्रवाल ने कहा, “मेरी पहली प्राथमिकता रायपुर शहर को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करना रहेगा।” उन्होंने रायपुर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का वादा किया। विधायक पद से इस्तीफे के सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “जो नियमानुसार होगा, वैसा करेंगे। अगर मुख्यमंत्री चाहेंगे तो 6 महीने तक मंत्री रहेंगे।”

 


Share

Leave a Reply