CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, महानदी और खारुन में भक्तों ने किया पुण्य स्नान, मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लगी लंबी कतार…

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, महानदी और खारुन में भक्तों ने किया पुण्य स्नान, मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लगी लंबी कतार…
Share

 रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में आज श्रद्धा भक्ति के साथ धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. शिवालयों में पूजा-अर्चना करने भक्तों की भरी भीड़ लगी हुई है. महाशिवरात्रि पर तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं ने खारुन नदी में पुण्य स्नान कर हटकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की. राजिम के महानदी में भी भक्तों ने स्नान कर भगवान कुलेश्वरनाथ के दर्शन-पूजन किए।


महाशिवरात्रि के दिन डुबकी लगाने का एक पौराणिक गाथा है. महाशिवरात्रि में भगवान शिव मां पार्वती की आराधना की जाती है. यह पवर्व माघ फागुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाता है. माना जाता है कि सृष्टि का इसी दिन से प्रारंभ हुआ था. इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था. साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।



Share

Leave a Reply