छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर लौटे CRPF जवान ने किया सुसाइड
दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर में शनिवार शाम सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. घटना के बाद सीआरपीएफ अधिकारियों ने तुरंत घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया. लेकिन रायपुर पहुंचने से पहले ही जवान की मौत हो गई
बताया जा रहा है कि जवान अस का रहने वाला था. कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी मना कर वापस मुख्यालय लौटा था. जवान का नाम गुमिन दास है. सीआरपीएफ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.




